Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
महिला थाना द्वारा पारिवारिक विवाद का हुआ सफल निस्तारण - Crime Week
बलरामपुर

महिला थाना द्वारा पारिवारिक विवाद का हुआ सफल निस्तारण

बलरामपुर।

आवेदिक विजय राज पुत्र दुखी नि0 ग्रा0 बैजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद- बलरामपुर , द्वारा महिला थाना ,जनपद बलरामपुर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आवेदक की भतीजी अनोखा देवी को उनके पति नाथूराम पुत्र भगडू नि0 ग्राम – श्री नगर थाना कोतवाली नगर जनपद- बलरामपुर द्वारा आवेदक की भतीजी अनोखा देवी को प्रताड़ित किया जाता है। गाली – गलौज व मार/ पीट करना। जिसके सम्बन्ध में महिला हेल्पडेस्क पर नियुक्त महिला कॉन्स्टेबल सविता सिंह व रोशनी देवी द्वारा दोनों पक्षों को निस्तारण हेतु महिला थाना, बलरामपुर बुलाया गया |
उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर महिला थाना I/C महिला उपनिरीक्षक चांदनी श्रीवास्तव द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर समझाया बताया गया । जिसके उपरांत दोनों पक्ष पुरानी बातों को भुलाकर राजी खुशी से एक साथ रहने को तैयार हुए और थाना प्रभारी महोदय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महिला थाना से रवाना हुए।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button