Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/lucid-collector-cue.php on line 5613
कानून व्यवस्था की समीक्षा की, इनामी बदमाशों पर होगी कार्रवाई - Crime Week
बलरामपुर

कानून व्यवस्था की समीक्षा की, इनामी बदमाशों पर होगी कार्रवाई

बलरामपुर।

अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने थाना ललिया का औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर, इनामी बदमाशों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्दली रूम के दौरान मादक पदार्थ ,अवैध शराब की बिक्री तथा विवेचना निस्तारण के सम्बंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाने पर लम्बित विवेचनाओं के सन्बंध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाने के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन एवं प्रचलित अभियानों के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी राधारमण सिंह थाना प्रभारी जयहरी मिश्रा ,ललिया सर्किल के समस्त थानो के विवेचक उपनिरीक्षक तथा अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button