*थाना गौरा चौराहा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* एवं *क्षेत्राधिकारी नगर* के पर्यवेक्षण तथा थाना गौरा चौराहा के प्रभारी निरीक्षक श्री हरीश सिंह के नेतृत्व में-
आज दिनांक 05 जुलाई 2026 को थाना गौरा चौराहा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 80/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस* से संबंधित अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर उ0नि0 राकेश कुमार मय हमराह कांस्टेबल आदर्श सिंह एवं कांस्टेबल विशाल यादव द्वारा चौकिया-भोजपुर मार्ग से वांछित अभियुक्त आदिल पुत्र छोटकाई उर्फ आमिर अहमद, निवासी जमुवरिया, थाना गौरा चौराहा, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय, बलरामपुर के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
1.आदिल पुत्र छोटकाई उर्फ आमिर अहमद, निवासी जमुवरिया, थाना गौरा चौराहा, जनपद बलरामपुर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
1. उपनिरीक्षक श्री राकेश कुमार
2. कांस्टेबल आदर्श सिंह
3. कांस्टेबल विशाल यादव




