उत्तर प्रदेश

*भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना तुलसीपुर परिसर में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक*

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तंड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में त्योहार *भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी* को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 03.09.2026 को थाना तुलसीपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में *क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल* द्वारा थाना तुलसीपुर परिसर में क्षेत्र के *सम्मानित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों, डी0जे0 संचालक एवं कार्यक्रम आयोजकों* को भगवान कृष्ण जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने तथा आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित गणमान्य जनों से त्योहारों के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने, डीजे मालिक/संचालकों को मानक के अनुरुप आवाज में डीजे बजाने,सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक संदेशों को प्रसारित न करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं नियमों का पालन करने तथा एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहेगी। संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यक पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्त एवं निगरानी की जाएगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित *पीस कमेटी के सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों* ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा आगामी सभी त्यौहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने का आश्वासन दिया।

*बलरामपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि सभी लोग मिल-जुलकर त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।*

*सोशल मीडिया सेल*
*कार्यालय पुलिस अधीक्षक*
*जनपद बलरामपुर

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button