Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 की तैयारी शुरू - Crime Week
बलरामपुर

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 की तैयारी शुरू

बलरामपुर।

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। इस बार जिले में 63 केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए शनिवार को बीएसए कार्यालय स्थित राजकीय पुस्तकालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए।

जिला विद्यालय निरीक्षक गोविद राम ने सभी प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालय में सीसी कैमरा व डीवीआर की स्थिति की जानकारी कंट्रोल रूम को शीघ्र मुहैया कराने का निर्देश दिया। कहाकि परीक्षा के बाद 24 घंटे के भीतर उत्तर पुस्तिका को सीसी कैमरे की निगरानी में डबल लाक में रखने की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होगी। परीक्षा की तिथि से पूर्व केंद्र पर बिजली, पेयजल, शौचालय व अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। कहा कि 15 मार्च के अंदर गृह परीक्षा संपन्न कराकर परीक्षाफल तैयार करा लें। कहा कि जहां प्री-बोर्ड हो चुके हैं, उन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराकर परीक्षार्थियों को अवगत करा दें। उनकी गलतियों व अशुद्धियों को इंगित करते हुए कमजोर परीक्षार्थियों को प्रोत्साहित करें। पाठ्यक्रम हर हाल में पूर्ण करा लिया जाए, जिससे विद्यालयों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहे। राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाचार्य डा. चंदन पांडेय ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर सभी को अवगत कराया जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक समय रहते कमियों को दुरुस्त करा लें। शीघ्र ही सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। कमी व अव्यवस्था मिलने पर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध बोर्ड को पत्र लिखकर केंद्र निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। विनय मोहन त्रिपाठी, राकेश सिंह, अशोक पांडेय, जितेंद्र कुमार यादव, राकेश प्रताप सिंह, केपी यादव, हेमंत तिवारी व सुरेश यादव मौजूद रहे।

रिपोर्ट- राजेन्द्र प्रताप देवगिरि।
रिपोर्ट- राजेन्द्र प्रताप देवगिरि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button