Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
जर्जर सड़क का उपजिलाधिकारी ने लिया संज्ञान - Crime Week
लखनऊ

जर्जर सड़क का उपजिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

मोहनलालगंज ।

वर्षो से मोहनलालगंज के मऊ गांव के बीचोबीच से गुजरने वाली जर्जर सड़क पर बन गए बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे बन जाने के जाएगा।

बाद भी लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने खामोशी साधी तो  इस मामले को प्रमुखता से उठाया। राष्ट्रीय स्वरूप में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज हनुमान प्रसाद मौर्या ने ग्रामीणों की उक्त गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए समस्या के निवारण के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

उपजिलाधिकारी द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग के एई को इस मामले को अत्यंत आवश्यक बताते हुए तत्काल जर्जर मार्ग को दुरूस्त कराने संबंधित पत्र के साथ पेपर कटिंग संलग्न कर स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है। जिस पर पीडब्ल्यूडी विभाग के एई अरविंद सिंह सीडी टू द्वारा बताया गया कि उक्त मार्ग

विशेष मरम्मत की कार्य योजना के तहत प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही उक्त मार्ग की मरम्मत का कार्य सम्पन्न कराया

गौरतलब हो कि तहसील मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मऊ गांव के 20 से होकर गुजरने वाली सड़क पिछले कई सालों से पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही और देखरेख के अभाव में व गुणवत्ता गुणवत्ता गुणवत्ता की कमी के चलते काफी जर्जर हो गए हैं।

सड़क में जगह-जगह 4 से 5 फीट लंबे और 1 से डेढ़ फीट गहरे गड्ढे हो चुके हैं। दरअसल रेलवे क्रॉसिंग से मिनी स्टेडियम के बीच इन बड़े बड़े गड्ढों में बरसात का पानी भरा होने के कारण जहां दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। इन बड़े बड़े गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से पता नहीं चल पाता है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है। यानी सावधानी हटी और

दुर्घटना घटी वाला स्लोगन यहां के लिए एकदम फिट बैठता है। इस जर्जर और गड्ढे युक्त सड़क पर लोग अनेकों बार दो पहिया वाहन समेत गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा संबंधित अधिकारियों के पास गुहार लगाने के बावजूद भी अब तक सड़क नहीं सुधर पाई है।

उपजिलाधिकारी हनुमान प्रसाद मौर्या ने जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के लिए दिए आदेश

जिस पर विभाग की ओर से बताया गया कि उक्त सड़क की विशेष मरम्मत का प्रस्ताव भेज दिया गया है और जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button