Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
Ind vs Eng: पहले टेस्ट में इस वजह से प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना सके इशांत शर्मा - Crime Week
स्पोर्ट्स

Ind vs Eng: पहले टेस्ट में इस वजह से प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना सके इशांत शर्मा

[ad_1]

Ind vs Eng: Reason Why Ishant Sharma Is Not Playing The...- India TV Hindi
Image Source : GETTY
Ind vs Eng: Reason Why Ishant Sharma Is Not Playing The First Test Revealed

आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। आज का मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज की भारतीय प्लेइंग 11 देख कर कई फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं। ट्विटर पर भी इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को प्लेइंग 11 में शामिल क्यों नहीं किया गया।

बताया जा रहा है कि अनुभवी पेसर पहले टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मैच में उनके दाएं हाथ पर चोट लगी थी और मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनको निगल इंजरी हुई है।

इशांत शर्मा इंग्लैंड बनाम भारत के पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। टॉस के समय विराट कोहली ने खुलासा किया था भारत की ओर चार तेज गेंदबाज उतर रहे हैं। वो चार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज हैं। टीम में एक स्पिनर भी रविंद्र जडेजा के रूप में शामिल है।

विराट कोहली ने इस बात को माना कि एक ही साल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का मौका हर बार नहीं मिलता। वो इस बात से भी खुश थे कि उनको दर्शकों के सामने खेलने का मौका मिल रहा है।

कोहली ने टॉस के समय कहा, “हमारी बॉलिंग कॉम्बिनेशन हैं- बुमराह, शमी, ठाकुर, सिराज और जडेजा बतौर स्पिनर। आप इसे वर्षों से हमारे द्वारा की गई सभी कड़ी मेहनत का एक संचय कह सकते हैं। ऐसा कम होता है कि एक ही साल में हम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में जीतें। ऐसे समय में खेलने का मौका और दर्शकों के सामने खेलने का मौका मिला जिसके हम आभारी हैं।”

 WI vs PAK: T-20 सीरीज का चौथा मैच भी बारिश के भेंट चढ़ा, 1-0 से पाकिस्तान आगे

आपको बता दें कि इशांत शर्मा टेस्ट क्रिकेट में छठे भारतीय हैं जिनके नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं। उन्होंने 32.8 की एवरेज पर 306 विकेट लिए हैं। उनके नाम 11 फाइव विकेट हॉल भी है।



[ad_2]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button