Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता - Crime Week
बलरामपुर

स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता

 

बलरामपुर।

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को बलरामपुर और गोंडा की टीमों के बीच खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में मंडल की छह टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिथि इंजीनियर राम कुमार, डॉ. अब्दुल कय्यूम व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने गत बुधवार को खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मुकाबले में गोंडा की टीम ने बहराइच को 6-0 गोल से हराया। दूसरे मुकाबले में नानपारा की टीम ने श्रावस्ती की टीम को 1-0 गोल से शिकस्त दी।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को तीसरा व चौथा मैच खेला गया। तीसरे मैच में गोंडा की टीम ने तुलसीपुर की टीम को 2-0 गोल से हराया। चौथे मैच में बलरामपुर की टीम ने नानपारा की टीम को 5-1 गोल से हराया। जिला क्रीड़ाधिकारी व फुटबाल कोच दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को बलरामपुर व गोंडा की टीमों के बीच खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के आयोजन में जिला फुटबाल संघ के सचिव संजय गुप्ता, उप जिला क्रीड़ाधिकारी कमाल अहमद, सुरेंद्र, विक्रम अकेला, सूर्यभान सिंह व हरिराम आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button