Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सलाहकार नियुक्त किया गया - Crime Week
लखनऊ

शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सलाहकार नियुक्त किया गया

लखनऊ।

शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के अध्यक्ष जत्थेदार स. हरजिन्दर सिंह धामी जी द्वारा उ० प्र० व उत्तराखंड राज्यों में धर्म प्रचार-प्रसार अन्य सेवाओं की रूपरेखा व सिक्ख संस्थान, कमेटियों में तालमेल हेतू स. निर्मल सिंह (अध्यक्ष केन्द्री सिंह सभा लखनऊ गुरुद्वारा आलमबाग)को उ०प्र० व उतराखंड हेतू शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की और से सलाहकार नियुक्त किया है। निर्मल सिंह जी के प्रातः लखनऊ पहुँचने पर विभिन्न सिक्ख संस्थान द्वारा निर्मल सिंह का गुरुद्वारा आलमबाग में भव्य स्वागत किया गया।

निर्मल सिंह ने परमात्मा का धन्यवाद करते हुये कहा कि सिक्खों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सौंपी गयी इस सेवा से अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ , यह गुरुद्वारा आलमबाग के लिये एक सम्मान की बात है और पूरी कमेटी द्वारा पिछले कई वर्षों से किये जा रहे धार्मिक, समाजिक सेवाओं का प्रतिफल है , और इसके लिये में गुरुद्वारा आलमबाग कमेटी सदस्यों के साथ ही प्रदेश की सभी गुरुद्वारा कमेटियों का धन्यवाद करता हूँ जिनके सहयोग से हम यह सब सेवाएँ कर सके , और आज मुझे SGPC के अध्यक्ष द्वारा इस सेवा को सौंपा गया।

निर्मल सिंह ने बताया कि आस्ट्रेलिया जाने वाले श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप व प्रदेश में भी जिस भी गुरुद्वारा साहिब को पावन स्वरूप की ज़रूरत है वहाँ पर मर्यादानुसार भेजने पर विस्तार से चर्चा की गयी ।
निर्मल सिंह ने बताया कि SGPC में कमेटी सदस्यों के साथ धार्मिक व समाजिक सेवा को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी व अगले वर्ष में होने वाली सेवाओं में स्कूल शिक्षा, बेसिक व उच्च ) प्रदेश के गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के पावन सरूप, सैचियां, धार्मिक साहित्य को भेजने के लिये विस्तृत योजना, प्रदेश के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन ,सिक्ख सभ्याचारक का प्रचार प्रसार , हेतू योजनाबद्द तरीक़े से सेवा करने पर वीचार किया गया ।
शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के जत्थेदार स. हरजिन्दर सिंह धामी ( अध्यक्ष) जत्थेदार स. गुरचरण सिंह ग्रेवाल ( महासचिव) स. प्रताप सिंह ( सचिव ) स. बलविन्दर सिंह (धर्म प्रचार सचिव ) स. सतबीर सिंह (मुख्य निजी सहायक – अध्यक्ष ) स. बिजै सिंह सचिव व अन्य सदस्यों से वार्ता करके आये कमेटी सदस्यों में सुरेन्द्र सिंह बक्शी मोनू , ने बताया कि अब प्रदेश के सभी गुरुद्वारा साहिब से उनके शहरों में धार्मिक प्रचार-प्रसार हेतू वार्ता की जायेगी व उनके द्वारा दिये गये सुझाव पर कार्य किये जायेगे।

आज के स्वागत में निर्मल सिंह ने बताया कि SGPC में कमेटी सदस्यों के साथ धार्मिक व समाजिक सेवा को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी व अगले वर्ष में होने वाली सेवाओं में स्कूल शिक्षा, बेसिक व उच्च ) प्रदेश के गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के पावन सरूप, सैचियां, धार्मिक साहित्य को भेजने के लिये विस्तृत योजना, प्रदेश के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन ,सिक्ख सभ्याचारक का प्रचार प्रसार , हेतू योजनाबद्द तरीक़े से सेवा करने पर वीचार किया गया ।

शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के जत्थेदार स. हरजिन्दर सिंह धामी ( अध्यक्ष) जत्थेदार स. गुरचरण सिंह ग्रेवाल ( महासचिव) स. प्रताप सिंह ( सचिव ) स. बलविन्दर सिंह (धर्म प्रचार सचिव ) स. सतबीर सिंह (मुख्य निजी सहायक – अध्यक्ष ) स. बिजै सिंह सचिव व अन्य सदस्यों से वार्ता करके आये कमेटी सदस्यों में सुरेन्द्र सिंह बक्शी मोनू , ने बताया कि अब प्रदेश के सभी गुरुद्वारा साहिब से उनके शहरों में धार्मिक प्रचार-प्रसार हेतू वार्ता की जायेगी व उनके द्वारा दिये गये सुझाव पर कार्य किये जायेगे।

मुख्य रूप से बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी, गुरू गोबिन्द सिंह स्टडी सर्कल, सिक्ख यंगमैनज़ एसोसियेशन, आज़ाद लेखक कवि सभा ,बीर खालसा दल , रतपाल सिंह गोल्डी ( महासचिव) राजेन्द्र सिंह राजू , त्रिलोक सिंह बहल , ब्रजिन्दर पाल सिंह , हरपाल सिंह गुलाटी , जसबीर सिहं चावला , भूपिनबसिंह पिन्दा , रविन्द्र सिंह पिंटू , मनप्रीत सिंह वडेरा ….. ने हिस्सा लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button