Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
*नव वर्ष के अवसर पर कीर्ति फाउंडेशन ने किया कपड़ो व ऊनी वस्त्रों का वितरण* - Crime Week
उत्तर प्रदेश

*नव वर्ष के अवसर पर कीर्ति फाउंडेशन ने किया कपड़ो व ऊनी वस्त्रों का वितरण*

आज 3 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार को कीर्ति फाउंडेशन लखनऊ द्वारा नव वर्ष के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू केंपस के निकट झुग्गी झोपड़ी में निवास कर रहे निर्धन बच्चों व सभी व्यक्तियों को कपड़े व अन्य सभी प्रकार के ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया।

तथा सभी बच्चों को टाॅफीयों का वितरण किया गया नए साल पर कपड़े, ऊनी वस्त्र व टाॅफियां पाकर बच्चों के चेहरे खिलखिला उठे इन बच्चों को कीर्ति फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क शिक्षण सामग्री वह शिक्षा भी प्रदान कराई जाती है नए साल के अवसर पर सभी बच्चों ने अपनी खुशी का प्रदर्शन कीर्ति फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. कीर्ति पाण्डेय को नए वर्ष के ग्रीटिंग कार्ड अपने हाथ से बनाकर भेंट करके किया जिसे देखकर कीर्ति फाउंडेशन के सभी सदस्य भाव विभोर हो उठे अंत में फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. कीर्ति पाण्डेय ने फाउंडेशन की सदस्य श्रीमती शोभा श्रीवास्तव व सहायिका श्रीमती सरोज व श्रीमती साधना गोयल को वस्त्र वितरण कार्यक्रम मे सहयोग करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button