Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
जमीन से अवैध कब्जा हटवाया - Crime Week
बलरामपुर

जमीन से अवैध कब्जा हटवाया

 

बलरामपुर।

जिले में अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 474 एकड़ अवैध कब्जे की सरकारी जमीन बुलडोजर से मुक्त कराई गई है। सरकारी जमीनों को राजस्व के सुपुर्द कर दिया गया है। इन जमीनों पर सरकारी कार्य कराए जाएंगे।

एडीएम राम अभिलाष ने शनिवार को बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की तरफ से सख्त कार्रवाई की जा रही है। अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत डीएम श्रुति की तरफ से दिए गए आदेश के अनुपालन में जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम ने अपने क्षेत्र में सरकारी जमीनों को मुक्त कराया है।

14 से 20 मई को सदर तहसील में 6.747 हेक्टेअर, उतरौला तहसील में 3.2 हेक्टेअर और तुलसीपुर तहसील में 9.589 हेक्टेअर जमीन अवैध कब्जे व अतिक्रमण से मुक्त कराई जा चुकी है। एक सप्ताह में जिले में 19.536 हेक्टेअर जमीन सरकारी कब्जे में लिया गया है।
जिले में दो अप्रैल से 20 मई तक चलाए गए अभियान में तीनों तहसीलों में अब तक 191.624 हेक्टेअर अर्थात 474 एकड़ शासकीय जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। इस अवधि में सदर तहसील में 85.209 हेक्टेअर, उतरौला तहसील में 24.070 हेक्टेअर और तुलसीपुर तहसील में 82.345 हेक्टेअर भूमि अवैध कब्जे से मुक्त हो चुकी है।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button