Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
योग शरीर में एकत्र हुए विकारों,अशुद्धियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है-संदीप - Crime Week
अम्बेडकर नगर

योग शरीर में एकत्र हुए विकारों,अशुद्धियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है-संदीप

अम्बेडकरनगर।

भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में योग साधना केंद्र राजकीय उद्यान अकबरपुर में योग में शुद्ध क्रियाओं के महत्व पर क्षेत्रीय प्रधान संदीप श्रीवास्तव ने विस्तृत जानकारी दी तथा योग साधकों को इसका अभ्यास भी कराया।

इस दौरान योग साधक नीरज यादव ने शुद्धि क्रिया कर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि योगासन से पूर्व शुद्धि क्रिया मन मस्तिष्क के साथ सांसों का सुगमता से हृदय के साथ विभिन्न अंगों में प्रवाहित होता है। जो कि इसका लाभ बहुत ही व्यापक तरीके से स्वास्थ के लाभकारी होता है।
केंद्रप्रमुख राम केदार वर्मा ने साधकों को सूर्य नमस्कार, तिर्यक भुजंगासन, कटिचक्रासन अनुलोम विलोम कपालभाति आदि प्राणायाम विधिवत तरीके से कराया।उत्तम स्वास्थ्य और योग में अधिकतम और शीघ्र सिद्धि प्राप्त करने की दृष्टि से उधर योग साधना केंद्र गांधीनगर में केंद्र प्रमुख चंदन उपाध्याय की देखरेख में तथा योग साधना केंद्र पहितीपुर में केंद्र प्रमुख हनुमान प्रसाद की देखरेख में सामूहिक रूप से शुद्धि क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर सभी केंद्र प्रमुखों और उपस्थित अधिकारियों ने शुद्धि क्रियाओं के लाभ के बारे में भी जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार चौधरी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button