Uncategorized

अतिथियों के प्रेरक संबोधन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा गरिमामय आयोजन. पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझोता नहीं: प्रभात त्रिपाठी

नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली निष्पक्षता व जनसेवा की शपथ

पत्रकारिता के आदर्शों को समर्पित भव्य शपथ ग्रहण समारोह

लखनऊ। पत्रकारिता के उच्च आदर्शों के प्रति समर्पित वातावरण में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के निर्वाचित पदाधिकारियों का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह जनभवन (राजभवन) के समक्ष स्थित विश्वेश्वरैया हाल में भव्य एवं गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम श्रद्धेय पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी तथा बाबूराव विष्णु पराड़कर के आदर्शों को समर्पित रहा। समारोह में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिससे पूरे वातावरण में गरिमा और शालीनता का संचार हुआ।

  • सूचना विभाग की अयोध्या से आई सांस्कृतिक टीम ने लोक रंगों से भरपूर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोक गायिका प्रकृति यादव के नेतृत्व में मान्या, अविका, गौरी, अमन, आदर्श, अनुज, चन्दन, अश्वनी और सोनू कुमार ने लोकगीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में जीवंतता का संचार करते हुए पत्रकारिता और भारतीय संस्कृति के सुंदर समन्वय का संदेश दिया।
    संयोजक प्रभात त्रिपाठी, ने अपने संबोधन में कहा पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान में कोई समझोता नहीं किया जाएगा l प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने पुनर्गठित समिति क्यूँ बनाईं उसके बारे में भावुक होकर सेंकड़ों पत्रकारों को बताया कि राज्य मुख्यालय और लखनऊ जिले के पत्रकारों को जोड़ कर पुनर्गठित समिति का निर्माण करना पड़ा प्रभात त्रिपाठी ने ऐलन किया कि सभी पत्रकारों के लिए नई ऊर्जा के पूरी टीम काम करेगी प्रभात त्रिपाठी ने प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद और सूचना निदेशक विशाल सिंह का आभार ब्यक्त करते हुऐ आशा ब्यक्त की कि उनका नई समिति को पूरा सहयोग मिलता रहेगा किसी पत्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं होने दिया जाएगा l नई टीम को मौजूद मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई अध्यक्ष पद पर शेखर पंडित के साथ महासचिव पद पर ज्ञानेश पाठक, कोषाध्यक्ष विक्रम राव तथा उपाध्यक्ष अमन अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार सिंह यादव और कृष्ण कुमार सिंह (के.के.) शामिल रहे। संयुक्त सचिव के रूप में राजू यादव, अर्चना गुप्ता, दीपक अवस्थी और लखन लाल मिश्रा ने शपथ ली। कार्यकारिणी सदस्यों में सुरेंद्र कुमार दुबे, अनिल तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुभाष चंद्र मिश्रा, धनंजय सिंह, शीतला प्रसाद, बलराम गुप्ता, बबीता ओबेरॉय, शियाराम यादव और सुजीत द्विवेदी ने भी अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा का संकल्प व्यक्त किया।

  • मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष एसएसटी आयोग बैजनाथ रावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि तथा मुख्य वक्ता लखनऊ से एमएलसी पवन सिंह चौहान ने समारोह को संबोधित किया। पूर्व सांसद बैजनाथ रावत ने कहा कि पत्रकारों की असली पहचान उनकी निष्पक्ष कलम होती है और पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। एमएलसी पवन सिंह चौहान ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में निष्पक्षता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है, इसलिए कर्तव्यनिष्ठा अत्यंत आवश्यक है।
    इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता आज भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही है। संपादक ममता त्रिपाठी ने संगठन की एकजुटता और मजबूती पर बल देते हुए कहा कि पत्रकारों का सामूहिक प्रयास ही संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने अपने संबोधन में पत्रकारों से विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
    वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों को समय-समय पर चुनौतियों और विरोध का सामना करना पड़ता रहा है, लेकिन यदि सभी सदस्य समिति के नियमों और मूल्यों का पालन करते हुए कार्य करेंगे तो संगठन की गरिमा सदैव बनी रहेगी और उस पर किसी प्रकार की उंगली उठाने का अवसर नहीं मिलेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि जब भी समिति या पत्रकार साथियों को आवश्यकता होगी, वे सदैव सहयोग और मार्गदर्शन के लिए तत्पर रहेंगे।
    वरिष्ठ पत्रकार सतीश प्रधान जी ने अपने संबोधन में पत्रकारिता के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक पत्रकार को सदैव अपने दायित्वों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की पहचान हैं, इसलिए किसी भी परिस्थिति में कार्यों के प्रति लापरवाही से बचना आवश्यक है।
    संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों की माननीय राज्यपाल महोदया से शीघ्र मुलाकात प्रस्तावित है, जिसके बाद मुख्यमंत्री से भी भेंट कर पत्रकार हितों से संबंधित मांगें रखी जाएंगी। समिति के अध्यक्ष शेखर पंडित और महासचिव ज्ञानेश पाठक ने कहा कि सभी पदाधिकारी समिति के नियमों का पालन करते हुए संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाएंगे। समिति के तकनीकी सलाहकार अजीत सिंह और चुनाव आयोग में शामिल उमाकांत बाजपेई भी मंच पर मौजूद थे l
    कार्यक्रम का समापन पत्रकारिता के मूल्यों को सुदृढ़ करने और संगठन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। समारोह ने उपस्थित पत्रकारों में नई ऊर्जा, जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना का संचार किया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम राव ने किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button