Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
हर्षोल्लास के साथ फहराया जाएगा तिरंगा - Crime Week
बलरामपुर

हर्षोल्लास के साथ फहराया जाएगा तिरंगा

बलरामपुर।

हर्षोल्लास के साथ 26 जनवरी को शान से तिरंगा फहराया जाएगा। ध्वजारोहण व संकल्प दिलाने के साथ अन्य कार्यक्रमों को कराने की तैयारी हो रही है। पुलिस लाइन में परेड की सलामी व विकास कार्यक्रमों की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र होगी।

प्रभात फेरी के साथ जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों की साइकिल रेस भी कराई जाएगी। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन सम्मानित होंगे। शिक्षण संस्थानों के साथ अस्पतालों के मरीजों व कुष्ट रोगियों को फल वितरण के साथ चारों नगरों की मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलेगा। सभी कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकॉल के साथ किए जाएंगे।

डीएम श्रुति बुधवार सुबह 8.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करेंगी। कोषागार में तैनात आर्म्स गार्ड ध्वज को सलामी देंगे। इसी समय जिले के सभी सरकारी भवनों पर शान से ध्वज फहराकर राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाएगा। संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण किया जाएगा।
सुबह सात बजे जिला क्रीड़ा अधिकारी के निर्देशन में स्टेडियम से पीपल चौराहा होते हुए सेखुइया चौराहे तक जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों की साइकिल रेस प्रतियोगिता को उप जिला मजिस्ट्रेट सदर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
एसडीएम, सीओ व एआरटीओ को सड़क पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था करानी होगी। सुबह नौ बजे पुलिस लाइन में एसपी हेमंत कुटियाल की तरफ से परेड कराई जाएगी जिसकी मुख्य अतिथि डीएम श्रुति होंगी। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ पुलिस के जवान मुख्य अतिथि को परेड की सलामी देंगे। सैन्य बल कर्मियों की विधवाओं/अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।
सुबह 10 बजे सभी शिक्षण संस्थानों में प्राचार्य, प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन कराएंगे। 11 बजे जिला मेमोरियल व महिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटा जाएगा। चारों नगर निकायों के ईओ मलिन बस्तियों में साफ-सफाई, चूना छिड़काव व फॉगिंग कराएंगे। ग्राम स्तर पर साफ-सफाई व चूना छिड़काव आदि का कार्य डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह सुनिश्चित कराएंगे।

सीडीओ रिया केजरीवाल विकास भवन परिसर से विकास कार्यक्रमों की झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार कुष्ठ रोगियों को फल बांटेंगे। शाम सात बजे एमएलके पीजी कॉलेज में कवि सम्मेलन होगा। समारोह में शामिल होने वाले व्यक्तियों को मास्क लगाने और थर्मल स्क्रीनिंग कराने की सलाह दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के साथ खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण वाले व्यक्तियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग न करने का सुझाव दिया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button