उत्तर प्रदेश

लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण एक युवक की जान चली गई।

 

वाहन संख्या UP 32 JE 4578 (Grand i10) के चालक अनिल कुमार सिंह द्वारा बीती रात करीब 10:30 बजे गाड़ी को पार्किंग में लगाते समय नियंत्रण खो दिया गया। इस दौरान निशातगंज पहली गली निवासी अजाउर रहमान (उम्र लगभग 35 वर्ष) को गाड़ी ने कुचल दिया।
घटना के तुरंत बाद परिजन गंभीर रूप से घायल अजाउर रहमान को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस ने मामले को दर्ज कर वाहन को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अब तक आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और न्याय नहीं मिला, तो वे शव को थाने के सामने रखकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
👉 फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button