लखनऊ

राज बिहार कॉलोनी कल्याणपुर में सुंदरकांड का आयोजन।

लखनऊ।

राम वचन कन्नौजिया उप कृषि निदेशक कृषि विभाग एवं उनकी पत्नी मंजू कन्नौजिया समस्त परिवार द्वारा आवास पर रामचरितमानस सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया। मंगलवार की देर कल्याणपुर निवासी राम वचन कन्नौजिया के निवास स्थान राज बिहार कॉलोनी कल्याणपुर पर आयोजित कार्यक्रम में के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बताते चलें कि राज बिहार कॉलोनी कल्याणपुर द्वारा विगत पांच वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया जाता है। संगीतमय पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद के वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया जाता है। मौके पर राम वचन कन्नौजिया उप कृषि निदेशक कृषि विभाग ने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर पार हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभु नाम के स्मरण मात्र से ही समस्त पाप कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड बजरंगबली की अराधना है। इसके पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। विश्व के कल्याण की भावना से मानस मंडली के सदस्य इस कार्यक्रम का साप्ताहिक आयोजन करते हैं। मौके पर डॉ० प्रदीप कुमार सिंह मेदांता हॉस्पिटल कंसल्टेंट इन इंटरनल मेडिसिन मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ , रोहित कुमार रस्तोगी, अजय कुमार कन्नौजिया , काजल, आर्यन, स्वतंत्र अवस्थी अनूप अवस्थी ,अरविंद अवस्थी , शिवनंदन वर्मा , क्राइम वीक न्यूज ब्यूरो चीफ ज्ञान चन्द लखनऊ, समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञानचंद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button