नवविवाहित जोड़ों को शुभ आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामनाएं दी
बलरामपुर।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के चलते विवाह समारोह हुआ संपन्न। बलरामपुर जनपद के श्री दत्त गंज ब्लाक में कुल 123 जोड़ा का शादी हुई संपन्न। नवविवाहित जोड़ों को शुभ आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामनाएं दी।
मौके पर मौजूद बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम जी के द्वारा वर-वधू को शुभ मंगल कामनाएं दी गई और वर-वधू को गिफ्ट पैक भी दान स्वरूप भेंट की गई। मुख्यमंत्री सामूहिक समारोह योजना में नवविवाहित जोड़ों को शादी प्रमाण पत्र भी दिया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को खंड विकास अधिकारी श्रीदत्तगंज संजय कुमार श्रीवास्तव जी, ब्लाक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत जायसवाल जी, जिला उपाध्यक्ष भा.ज.पा आध्या सिंह पिंकी, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिगुणायत जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनूप मिश्रा डब्बू, अनिल वर्मा पूर्व प्रधान ग्राम खरदौरी, कुलदीप सिंह ग्राम प्रधान महुवा, सुभाष वर्मा ग्राम प्रधान पड़री, निजाम ग्राम प्रधान पचौता एवं उपस्थित आदि लोगों के द्वारा नवविवाहित 123 जोड़ा दंपति को ढेर सारी शुभ मंगल कामनाएं दी गई।
