बलरामपुर

विकास की सतत धारा बहती रहे, इसके लिए 2024 में मोदी को फिर बनाएं पीएम

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी आज बलरामपुर के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेट की। प्रदेश अध्यक्ष ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे थारू जनजाति के लोगों से मुलाकात की और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बालापुर मंडल में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र कार्यक्रम में सरकार के प्रति समाज की मंशा का आकलन किया। लोगों ने बताया कि बिजली व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। राशन वितरण समुचित रूप से हो रहा है और विकास की ओर हम सभी अग्रसर हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त ने पचपेड़वा मंडल में अलाव पर चर्चा की और करीब 10 परिवारों से संपर्क कर हालचाल लिया। नेटवर्क की प्रमुख समस्या का जल्द से जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने थारू जनजाति संग्रहालय का निरीक्षण कर जायजा लिया। प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त ने कहा कि इस विकास की सतत धारा अनवरत बहती रहे। जिसके लिए 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार पुनः ॉनरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित करना है। इसमें आप सभी का सहयोग मिले ताकि हम आप सभी को उच्च शिक्षा व अच्छे संसाधन मुहैया करा सकें।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने सामाजिक समरसता को दृष्टिकोण में रखते हुए ग्राम इटरह भूसवा में सभी थारू जनजातियों के साथ बैठकर सामूहिक रूप से भोजन किया। उन्होंने कहा कि सरकार कोई भेदभाव नहीं करती और ना ही ऊँच नीच का भेदभाव करती है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को साकार करने वाली सरकार है।

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप वर्मा, महामंत्री अक्षय शुक्ला, अमन बंसल उपाध्यक्ष ऋषभ, राजेश, प्रिंस वर्मा, जिला मंत्री संत मणि तिवारी और हेमेंद्र थारू उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button