गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
बलरामपुर जिले में गणतंत्र दिवस जिले में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में अनेक रंगारंग कार्यक्रम हुए और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मैदान पर भव्य परेड की कदम ताल ने लोगों को दिलों को छू लिया तो विद्यालयों के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के संयोजन में डीएम महेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर देश के संविधान पर प्रकाश डालते हुए पुलिस जवानों की प्रशंसा की।
जिलाधिकारी ने परेड की सलामी ली। भव्य परेड में विभिन्न शाखाओं की टुकड़ियों से लेकर महिला पुलिस कर्मी ने अपनी प्रतिभा दिखाई। परेड के माध्यम से पुलिस फोर्स ने आम आदमी को सुरक्षा का अहसास कराया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने केशव कुमार ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। भव्य परेड में विभिन्न शाखाओं की टुकड़ियों से लेकर महिला पुलिस कर्मी के साथ ही प्रशिक्षु पुलिसकर्मी भी परेड में शामिल हुए तो यूपी 112, बज्रवाहन, क्राइम ब्रांच का दस्ता, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मन मोह रही थी।
पुलिस लाइन में विभिन्न विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। समारोह में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिले के 5 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। इसके साथ ही जिले के सराहनीय कार्य करने वाले अन्य 19 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर कल गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में . उ.नि. सुवाष विश्वकर्मा थाना पचपेड़वा उनि. अरविन्द कुमार स्थानांतरण जनपद सिद्धार्थनगर हे. का. परमानन्द स्थानांतरण जनपद सिद्धार्थनगर को अति उत्कृष्ट सेवा पदक हेड कांस्टेबल नोहर सिंह सेवानिवृत्त को अति उत्कृष्ट सेवा पदक हे.का. रिपुसूदन शुक्ल थाना महराजगंज तराई को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रमुख है।
निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव प्रभारी मॉनीटरिंग सेल बलरामपुर उनि अजय कुमार मौर्य हे.का. देवेन्द्र सिंह सर्विलांस सेल कां. अनिल कुमार साइबर सेल कां. विशाल द्विवेदी थाना ललिया उनि रामकुमार वर्मा को जरवा कां. अनिरुद्ध मिश्रा थाना को. जरवा उनि ओम नरायण मिश्रा थाना को. देहात प्रनि. राजकुमार सरोज थाना को. देहात प्रनि. विमलेश सिंह थाना को नगर नि. विजय कुमार सिंह थाना तुलसीपुर प्रनि अवधेश राज सिंह थाना पचपेड़वा प्रनि ओम प्रकाश चौहान थाना रेहरा बाजार मं. का छाया मिश्रा थाना को. उतरौला उनि सुरेश कुमार प्रभारी आईजीआरएस सेल नि श्यामलाल प्रभारी स्वाट टीम उनि शमशाद अली थाना रेहरा बाजार कां. पैरोकार आशाराम थाना पचपेड़वा प्रनि ओम प्रकाश सिंह चौहान थाना कोतवाली गैसड़ी।
