उत्तर प्रदेश
नाबालिग लड़की की शादी रुकवाया टीम ने शुरू की प्रकरण की पड़ताल
गोंडा।
एक गांव में नाबालिग लड़की का विवाह करने की तैयारी की शिकायत पुलिस व बाल कल्याण विभाग से की गई। टीम ने पहुंचकर विवाह को रुकवाया और पूरे प्रकरण की पड़ताल शुरू कर दी है। एक गांव में बुधवार को बारात आने वाली थी। विवाह की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। नाबालिग लड़की के स्वजन व गांव वाले बारातियों का इंतजार कर रहे थे। इस बीच पुलिस व बाल कल्याण विभाग की टीम पहुंच गई। शादी को रुकवा दिया। धानेपुर थाना के एक गांव से बारात आने वाली थी। अचानक शादी रोके जाने से लड़का और लड़की पक्ष में मायूसी छा गई। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस शांति व्यवस्था के लिए मौके पर मौजूद थी। बाल कल्याण विभाग के अधिकारी पूरे मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
