अंबेडकर जयंती पर पेपर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अम्बेडकरनगर।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र अंबेडकरनगर के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी श्रीमती मीनू बोहरा के नेतृत्व में ब्लॉक टांडा के ग्राम सभा घूरनपुर में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर ग्राम सभा प्रधान दिनेश कुमार के साथ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजय वर्मा व अंकुर कुमार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उपस्थित समस्त गांव वासियों एवं क्षेत्र वासियों के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस कार्यक्रम के दौरान एक पेपर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें 35 से 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। पेपर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनू कुमार, द्वितीय स्थान सोनाली कुमारी, तृतीय स्थान प्रिया भारती, ने प्राप्त किया। ग्राम सभा प्रधान दिनेश कुमार के द्वारा बच्चों को मोमेंटो, मेडल , पेन,और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया नेहरू युवा केन्द्र अंबेडकर नगर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंकुर कुमार और संजय वर्मा के द्वारा नेहरू युवा केंद्र के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र घूरनपुर युवा मंडल सदस्य शशिकांत, सोनू कुमार,सुनील कुमार, ज्ञानचंद ,अजय कुमार ,राम सुरेश अनूप कुमार, मिठाई लाल, प्रमेश कुमार बृजेश कुमार हरिश्चन्द्र ,कमलकांत अनुराग ,अंकित कुमार और अन्य लोग भी शामिल रहे।
रिपोर्ट- दिनेश कुमार चौधरी।