बलरामपुर

भ्रमण करते हुए भ्रमणशील मंडल उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर पहुंचा

बलरामपुर।

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण (भ्रमणशील मंडल) का मंगलवार को जिले में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए भ्रमणशील मंडल उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर पहुंचा।

गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद महराज के नेतृत्व में धुसाह स्थित कलेक्ट्रेट मोड़ पर भ्रमणशील मंडल में शामिल श्री महंत महेश्वर दास महराज, महंत दुर्गादास महराज, महंत अद्वैतानंद महराज, कोठारी शंकरदास, अनुजमुनि, दानमुनि, पुजारी देवमुनि व राममुनि सहित सर्व निर्वाण मंडल का स्वागत किया गया।

महंत महेश्वरदास महराज ने कहा कि धर्म के प्रति लोगों को आस्थावान होने की आवश्यकता है। इस यात्रा के माध्यम से यही संदेश देना है। कहा कि समाज को सही रास्ते पर चलने की सीख धर्म से ही मिलती है। महंत दुर्गादास महराज ने कहा कि समाज का उत्थान धर्म के प्रति आस्थावान होने से ही संभव है। ऐसे में धर्म के प्रति हर किसी को समर्पण भाव से रहना चाहिए।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button