*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जनपद में आपरेशन त्रिनेत्र/ऑपरेशन दृष्टि अभियान चलाकर समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रमुख चौराहों,भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगवाया जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे*
बलरामपुर
*श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक, जोन गोरखपुर* के निर्देशन में *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार* द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे *आपरेशन त्रिनेत्र/ ऑपरेशन दृष्टि अभियान* को और अधिक प्रभावशाली बनाये जाने हेतु समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष को थाना द्वारा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपराधों की रोकथाम हेतु व जनपद में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों, सम्भ्रान्त नागरिकों ,ग्रामप्रधानों, ग्राम प्रहरीगण आदि को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कार्य किया जा रहा है प्रेरित।
इसी क्रम में
*मॉडर्न थाना श्रीदत्तगंज* के सम्मानित नागरिक त्रिनेत्रमित्र श्री रक्षाराम वर्मा नि0 ग्राम गौर रमुवापुर अपने घर पर मुख्य मार्ग को कवर करते हुए 02 CCTV कैमरा लगवाए जाने पर थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया।
*थाना सादुल्लानगर* के सम्मानित नागरिक त्रिनेत्रमित्र श्री अनिल कुमार गुप्ता नि0 ग्राम सादुल्लानगर द्वारा आज दिनांक 13.8.23 को अपने दुकान पर मुख्य मार्ग को कवर करते हुए कुल 07 CCTV कैमरा लगवाए जाने पर थाना सादुल्लानगर पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया।
*थाना हरैया* के सम्मानित नागरिक त्रिनेत्रमित्र श्री सुनील कुमार द्वारा प्राथमिक विद्यालय सहियापुर पर मार्ग को कवर करते हुए 01 CCTV कैमरा लगवाए जाने पर थाना हरैया पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया।
सीसीटीवी कैमरा लगवाने वाले जनप्रतिनिधियों, सम्भ्रान्त नागरिकों ,ग्रामप्रधानों, ग्राम प्रहरीगण आदि को स्थानीय पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है।
*पुलिस मीडिया सेल*
*कार्यालय पुलिस अधीक्षक*
*बलरामपुर*
