उत्तर प्रदेश

उदगम वेलफेयर फाउंडेशन ने महिलाओं को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

गुडिया पूर्वा गाँव में महिला स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

लखनऊ, जानकीपुरम स्थित गुडिया पूर्वा गाँव में आज उदगम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में एक महिला स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में गाँव की 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मेनोपॉज़ (रजोनिवृत्ति) एवं मासिक धर्म (पीरियड्स) से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं, उनके कारणों एवं समाधान के विषय में विस्तृत एवं सरल भाषा में जानकारी दी गई।


इस अवसर पर “मी नो पॉज मी प्ले” फिल्म के निर्माता एवं लेखक श्री मनोज शर्मा जी की पुस्तक के हिंदी संस्करण का विमोचन भी किया गया। श्री मनोज शर्मा जी द्वारा निर्मित फिल्म “मी नो पॉज मी प्ले ” के माध्यम से महिलाओं से जुड़ी रजोनिवृत्ति की जटिल समस्याओं और उनके व्यावहारिक समाधानों पर गहन जानकारी साझा की गई।


उदगम वेलफेयर फाउंडेशन श्री मनोज शर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने समाज के इस महत्वपूर्ण विषय को प्रभावशाली फिल्म एवं पुस्तक के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। फाउंडेशन विगत 6 वर्षों से निरंतर निःशुल्क हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यशालाएँ संचालित कर रहा है, जिनके माध्यम से निर्धन महिलाओं को स्वरोज़गार हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा समय-समय पर निर्धन कन्या विवाह, रोज़गार उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन का भी निरंतर प्रयास किया जाता रहा है। उदगम वेलफेयर फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है, और इसी दिशा में संस्था निरंतर सामाजिक कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर रंजना दुबे जी, ऋचा शर्मा, कीर्ति बनोधा, नीलम ने पूर्ण रूप से सहयोग किया। तथा अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फाउंडेशन की ओर से सभी उपस्थित महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन्स भी वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button