*मा0 राज्यपाल उ0प्र0 महोदया का प्रस्तावित जनपद बलरामपुर आगमन कार्यक्रम के मद्देनगर अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारीगण को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।*
मा0 राज्यपाल उ0प्र0 महोदया के प्रस्तावित जनपद बलरामपुर आगमन कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था* के दृष्टिगत आज दिनांक10.02.2026 को प्रात: 8 बजे *अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय* द्वारा वी0आई0पी0 सुरक्षा ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए तथा बताया गया कि सभी सुरक्षाकर्मी अपने उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में ड्यूटी स्थल पर सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे जिससे किसी भी स्थान पर कोई समस्या उत्पन्न न हो आदि के संबंध में ब्रीफ किया गया।
*इस दौरान महोदय द्वारा निम्नलिखित विषयों पर निर्देश दिए गए*
– *ब्रीफिंग के उद्देश्य*: वीवीआईपी विजिट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना।
– *सुरक्षा व्यवस्था*: कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी रूट में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना।
– *पुलिस बल की जिम्मेदारी*: ड्यूटी में लगे पुलिस बल को अपनी जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए जैसे
– वीवीआईपी की सुरक्षा मापदंडों का शत प्रतिशत अनुपालन करना।
– सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हेतु भारी पुलिस बल तैनात करना।
– किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देना।
तत्पश्चात महोदय द्वारा कार्यक्रम सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न प्वाइंटों हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, वी0आई0पी0 प्रवेश द्वार, सेफ हाउस, पार्किंग स्थल तथा यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु बैरियर व्यवस्था आदि आदि में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान *क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री, क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार सहित बाह्य जनपद से आए हुए क्षेत्राधिकारीगण* एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।
*सोशल मीडिया सेल*
*कार्यालय पुलिस अधीक्षक*
*बलरामपुर*




