उत्तर प्रदेश

*थाना महराजगंज तराई पुलिस द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 07 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*

*प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार तिवारी* के नेतृत्व में थाना महराजगंज तराई पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई। उ0नि0 श्री नागेश्वर नाथ पटेल मय हमराह पुलिस बल (का0 पवनेश कुमार, का0 प्रिंस वर्मा, का0 दीपक गुप्ता, का0 नीरज कुमार) द्वारा प्राप्त सूचना की जाँच के दौरान पाया गया कि ग्राम बनकटवा खास में कूड़ा फेंकने को लेकर प्रथम पक्ष (सुशीला देवी) एवं द्वितीय पक्ष (ननके वर्मा) के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़कर मारपीट (आमदा फौजदारी) की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों पक्ष उग्र होकर शांति भंग करने पर आमादा थे। पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत धारा 170/126/135 BNSS के तहत 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त सभी 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया तथा माननीय न्यायालय भेजा गया।

*प्रथम पक्ष:*
1. सुनील पुत्र लोकई निवासी बनकटवा खास, थाना महराजगंज तराई।
2. संजय मौर्या पुत्र दीनानाथ निवासी बनकटवा खास, थाना महराजगंज तराई।
3. सतीश कुमार पुत्र मंशाराम (नि0 रामनगर, थाना तारून, जनपद अयोध्या)
*द्वितीय पक्ष:*
4. अजय कुमार पुत्र राजित राम
5. बलवंत पुत्र विजय कुमार
6. महेश वर्मा पुत्र विजय कुमार निवासीगण बनकटवा खास, थाना महराजगंज तराई।
7. ननके वर्मा पुत्र खेलावन, निवासी मैनहवा थाना महराजगंज तराई।

*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1. उ0नि0 नागेश्वर नाथ पटेल
2. का0 पवनेश कुमार
3. का0 प्रिंस वर्मा
4. का0 दीपक गुप्ता
5. का0 नीरज कुमार

*सोशल मीडिया सेल*
*बलरामपुर पुलिस*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button