अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिंदी पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिन्दुस्तानी तहज़ीब का दिखा आईना

राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी शुक्ला की अध्यक्षता में पंडित धीरेन्द्र मिश्रा, डॉ मोहम्मद कामरान, सरदार परमजीत सिंह, गुरमीत कौर ने मंच से दिया सांप्रदायिक एकता, सदभाव का बड़ा संदेश। All India Newspaper Association, आईना के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ मोहम्मद कामरान ने इस मौके पर संबोधित करते हुए बताया कि मीडिया केवल लोकतंत्र का चौथा स्तंभ नहीं, बल्कि वह आइना है जो समाज को सच का सामना कराता है। पत्रकारिता की स्वतंत्रता, सम्मान और सुरक्षा ,यही स्वस्थ लोकतंत्र की असली पहचान है। हम गर्व करते हैं कि भारतीय संविधान ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में प्रेस को यह अधिकार दिया है।

आज का दिन हम सभी को यह संकल्प दिलाता है कि हम स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के मूल्यों को और मजबूत करें। क्योंकि जब कलम निर्भीक होती है, तब राष्ट्र सशक्त बनता है। जब आवाज़ आज़ाद होती है, तब लोकतंत्र जीवंत रहता है और सशक्त राष्ट्र की बुनियाद, स्वतंत्र पत्रकारिता के साथ ही संभव है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान डीपी शुक्ला द्वारा बताया गया कि यह आयोजन पत्रकारिता के मूल्यों, समाज में पत्रकारों की भूमिका एवं श्रमिक दिवस के महत्व पर विचार-विमर्श हेतु आयोजित किया गया है.
श्रमजीवी दिवस के आयोजन पर प्रदेश के ऐसे कलमकारों को सम्मान करने का फैसला किया जिन्होंने जमीन स्तर परअपनी कलम से न जाने कितनी कहानियां, न जाने कितने मुद्दे, न जाने कितने भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का खुलासा किया है और उनकी खबरों ने उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, बहराइच की खोजपरक, तथ्यपरक खबरों के चलते मीडिया को पूरे हिंदुस्तान में एक मुकाम दिया है जो अपने आप में एक बड़ी मिसाल है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कुशल संचालक संतोष तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी की पूरी टीम ने इस कार्यक्रम को जिस अभूतपूर्व तरीके से संचालित किया उसके लिए सभी सदस्यों ने दिलखोल कर प्रशंसा करी ।




