उत्तर प्रदेश

*बलरामपुर: ग्राम समाज की खलिहान भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग*

बलरामपुर,

*खलिहान की बेशकीमती जमीन पर करोड़ों का निर्माण*
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बराँव पनहिया निवासी रामसरन यादव पर ग्राम पंचायत सेखुईकला में स्थित ग्राम समाज की खलिहान भूमि पर अवैध कब्जा कर करोड़ों की लागत से दुकान और मकान बनवाने का आरोप लगा है। इस संबंध में प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर जमीन खाली कराने और भू-माफिया के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।

*राजस्व कर्मियों से सांठगांठ का आरोप*
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि रामसरन यादव एक दबंग और भूमि माफिया प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उनकी पत्नी पूर्व में सपा शासनकाल में ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। आरोप है कि राजनीतिक रसूख और हल्का लेखपाल व कानूनगो से सांठगांठ कर उन्होंने सार्वजनिक खलिहान की रोड किनारे स्थित बेशकीमती भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया।

*पहले भी हो चुका है बेदखली का आदेश*
शिकायत में उल्लेख है कि इसी भूमि के संबंध में इनके एक रिश्तेदार के खिलाफ 115 सी का अवैध कब्जे का मुकदमा चल चुका है, जिसमें न्यायालय से बेदखली का आदेश भी पारित हो चुका है। आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षी अपने पावर और राजनीतिक प्रभाव के चलते बिना स्थानीय निवासी हुए खलिहान की जमीन पर कब्जा कर लाभ उठा रहा है।

*प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग*
प्रार्थी ने कहा कि इस अवैध कब्जे से क्षेत्र के लोगों में भारी असंतोष व्याप्त है। प्रशासन को दिए प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि मामले का संज्ञान लेते हुए अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराया जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जाए।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button