उत्तर प्रदेश

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा किया गया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, स्वास्थ्य एवं दक्षता की परख हेतु टोलीवार कराई गई ड्रिल*

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। परेड में अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराया गया।

*यूपी-112 वाहनों एवं उपकरणों की जांच-*
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में उपस्थित यूपी-112 वाहनों का निरीक्षण करते हुए उनमें उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं स्थिति की जांच की गई। यूपी-112 कर्मियों को आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी रिस्पांस सुनिश्चित करने तथा रिस्पांस टाइम को और बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण-*
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर एवं पुलिस भोजनालय का निरीक्षण किया गया। पुलिस भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की साफ-सफाई का जायजा लिया गया।

महोदय द्वारा आरक्षी बैरक, पुलिस लाइन आवासीय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ0 जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री वीरसेन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह* सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*सोशल मीडिया सेल*
जनपद बलरामपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button