Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
जहरीला पदार्थ पीने से एक की मौत, चार गंभीर। - Crime Week
Uncategorizedअपराधअपराध समीक्षाउत्तर प्रदेशपुलिसबड़ी खबरबहराइचभारतराज्य

जहरीला पदार्थ पीने से एक की मौत, चार गंभीर।

जिला अस्पताल में भर्ती बड़ी बहू ने बनाई थी स्वजन के लिए चाय।

बहराइच।

चाय में जहरीला पदार्थ पीने से परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ गई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। चार अन्य की हालत नाजुक है। उनका राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस मामले में चाय बनाने वाली बड़ी बहू की भूमिका संदिग्ध है। इस मामले में पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली देहात के मछियाही गांव निवासी पंचमलाल जायसवाल के स्वजन घर में ही चाय में जहरीला पदार्थ पीने से हादसे के शिकार हुए हैं। सभी ने सुबह करीब आठ बजे चाय पी थी। यह चाय उनकी बड़ी बहू अंकिता जायसवाल ने बनाई थी। वह रक्षाबंधन पर माइके गई थी और सुबह ही लौटी थी। जहरीली चाय पीने से पंचमलाल की बेटी शांति का दो वर्षीय बेटा रुद्रांश हमेशा के लिए मौत की नींद सो गया।

इसके अलावा चाय पीने से 50 वर्षीय पंचमलाल, उनका बेटा 22 वर्षीय जितेंद्र जायसवाल, धर्मेंद्र की चार वर्षीय बेटी सृष्टि एवं उसकी मौसी की आठ वर्षीय बेटी शिवानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज इमरजेंसी मेडिकल आफीसर डा. शिवम मिश्र की निगरानी में किया जा रहा है। डा. शिवम ने बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ओपी पांडेय ने वार्ड में पहुंच कर इलाज के बाबत जानकारी ली।

शक की सुई बड़ी बहू की ओर।

पंचमलाल के पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि उनके अलावा मां अनीता देवी, बहन सीमा, भाई पूरन इसलिए बच गए कि घर से अलग होने के कारण उन्होंने चाय नहीं पी। उनके मुताबिक बड़ा भाई पूरन कम बुद्धि का है और उसकी शादी अंकिता उर्फ विक्की के साथ गत वर्ष हुई थी। वह पति के साथ रहने को लेकर तैयार नहीं हैं। घरवालों के दबाव में ही आती जाती है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच होने पर हकीकत साफ होगी।

जांच के लिए गांव पहुंची पुलिस।

पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय द्विवेदी ने देहात कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। आरोप है कि पंचमलाल की बड़ी बहू अंकिता ने स्वजन से छुटकारा पाने के लिए चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। आरोपित महिला के खिलाफ उसके देवर धर्मेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चाय के नमूने को जांच के लिए भेजा जा रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट- राजीव बेदी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button