अंग्रेजी में फीड किये कार्मिकों के नाम
बाराबंकी।
विधानसभा चुनाव को लेकर कार्मिकों की फीडिग चल रही है। बैंकों ने अपने कर्मचारियों के नाम अंग्रेजी में फीड कर दिए। अंग्रेजी के यह शब्द चुनाव की प्रक्रिया में रोड़ा बनेंगे। रेंडमाइजेशन के दौरान सिर्फ हिदी नाम ही लिए जाते हैं, जबकि अंग्रेजी के नाम रिजेक्ट हो जाते हैं। अब फिर से नामों को सही कराने के निर्देश जारी हुए हैं।
विधानसभा चुनाव में लगने वाले कर्मचारियों की सूची आयोग के पोर्टल पर फीड हो चुकी है। आयोग की पोर्टल पर 421 विभागों के लगभग साढ़े 23 हजार कर्मचारियों की फीडिग की गई है। डाटा जब चेक किया गया तो काफी विसंगति निकलकर आई। बैंकों के माध्यम से कर्मचारियों के नाम अंग्रेजी में फीड कर दिए गए। वहीं, पंचायती राज विभाग से एक ही नाम के व्यक्तियों को फीड किया गया है, उनकी कोडिग नहीं दी गई है। इससे रेंडमाइजेशन के दौरान विसंगति वाले कर्मचारियों को रिजेक्ट कर देगा। कुछ विभागों के कर्मचारियों के मोबाइल नंबर नहीं डाले गए हैं। विभागों ने भी कर्मचारियों की ड्यूटी न लगे इसलिए जानबूझ कर गलती कर दी। जबकि, कार्मिकों की फीडिग से पहले प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण के बाद भी अधिकारी अप्रशिक्षित वाली कार्यशैली अपना रहे हैं। फिलहाल डीएम डा. आदर्श सिंह के निर्देश पर डाटा सही किया जा रहा है।
तीन बार होगा रेंडमाइजेशन:
रुदौली व जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के 2829 मतदान स्थलों पर 11 हजार 316 कर्मचारी चुनाव कराएंगे। 10 प्रतिशत यानी 1131 कर्मिकों को अतिरिक्त रखा जाएगा। कुल कार्मिकों की संख्या 12 हजार 447 लगेगी, लेकिन प्रथम रेंडमाइजेशन में 130 प्रतिशत कार्मिक लिए जाएंगे। दूसरे में 120 और तीसरे में 110 कार्मिक लिए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी लगाए जाएंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए हर बूथ पर एक महिला कार्मिक रहेगी।
जिले में कुल मतदान स्थल-2829
विधान सभा चुनाव में लगेंगे कार्मिक-11316
अतिरिक्त कार्मिकों की संख्या-10 प्रतिशत या 1131
कुल कार्मिकों की संख्या-12447
पीठासीन अधिकारियों की संख्या-2829
प्रथम मतदान अधिकारी-2829
द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी-5658
