Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
*इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में थाना को0 जरवा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान* - Crime Week
उत्तर प्रदेश

*इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में थाना को0 जरवा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान*

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 28.06.2026 को इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में जनपदीय पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए पैदल गश्त की गई।

इसी क्रम में *थाना कोतवाली जरवा पुलिस बल एवं एसएसबी टीम* के साथ भारत नेपाल बॉर्डर तथा अन्य संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की गई। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा सीमा क्षेत्र में होने वाली अवैध तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव एवं गौ तस्करी, अवैध कटान, अवैध खनन, अवैध घुसपैठ एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरती गई।

संयुक्त टीम द्वारा सीमावर्ती गांवों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उन्हें संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। आमजन को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया।

बलरामपुर पुलिस एवं एसएसबी द्वारा इंडो-नेपाल सीमा पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु संयुक्त अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलरामपुर पुलिस*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button