Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/lucid-collector-cue.php on line 5613
डिप्टी सीएम के दौरे के लिए जुटे खुजौली चमकाने में - Crime Week
लखनऊ

डिप्टी सीएम के दौरे के लिए जुटे खुजौली चमकाने में

निगोहां।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के प्रस्तावित दौरे को लेकर बुधवार को पूरा दिन मोहनलालगंज प्रशासन ग्राम पंचायत खुझौली को चमकाने में जुटा रहा। सामुदायिक केन्द्र से लेकर प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र तक अधिकारी बैठकर कायाकल्प और साफ-सफाई में जुटे रहे। वहीं केजीबीवी और दाउदनगर में जल जीवन मिशन के कार्यों का भी अफसर जायजा लेते रहे। बुधवार को एसडीएम हनुमान मौर्य और डीपीआरओ शाश्वत आनन्द सिंह की अगुवाई में ब्लाक, बेसिक शिक्षा अधिकारियों की टीम स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र की रंगत बदलने में जुटी रही। गन्दगी से पटे पड़े स्कूल शौचालय की सफाई कर रंगाई-पुताई शुरू कराई गई। जेसीबी से मिट्टी पटाई कर स्कूल के आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा किया गया। सामुदायिक केन्द्र खुझौली और शौचालय की व्यापक सफाई कराई गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के आसपास की झाड़ियां सफाईकर्मियों की टीम जुटाकर साफ कराई गई।

रिपोर्ट -राम सहाय
रिपोर्ट- राम सहाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button