Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
'चोकर्स' साबित हुई गुजरात के आगे लखनऊ की टीम, राशिद ने पलटा मैच, जानें टर्निंग पॉइंट - Crime Week
क्रिकेटभारत

‘चोकर्स’ साबित हुई गुजरात के आगे लखनऊ की टीम, राशिद ने पलटा मैच, जानें टर्निंग पॉइंट

केएल राहुल का बतौर कप्तान आईपीएल का यह तीसरा सीजन है। टूर्नामेंट की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन्हें 17 लाख रुपये में ड्रॉफ्ट के जरिए अपनी टीम में शामिल किया और कप्तान बनाया। इससे पहले राहुल पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान थे। वहां अहम मुकाबलों में उनकी टीम हार जाती थी। लोग तो ऐसा भी कहने लगे थे कि अंतिम समय में अगर मैच हारना कोई टीम जानती है तो वह पंजाब किंग्स है। अब राहुल लखनऊ के कप्तान है और टीम अहम मैच में गुजरात टाइटंस से हार गई।

हालांकि, इस हार का ज्यादा कुछ असर उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर नहीं पड़ेगा, लेकिन टूर्नामेंट के अंतिम पड़ाव में खिलाड़ियों का आत्मविश्वास जरूर गिर सकता है। गुजरात के सामने लखनऊ की फिर से चोकर्स साबित हुई। टूर्नामेंट में पहले भी दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। तब गुजरात ने लखनऊ को आसानी से पांच विकेट से हरा दिया। अब दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने हुईं तो मुकाबला एकतरफा ही हुआ।

गुजरात के गेंदबाजों ने लखनऊ के बल्लेबाजों को 13.5 ओवर में 82 रन पर ढेर कर दिया। उसने 20 ओवर में 144 रन बनाए थे। इस तरह हार्दिक की टीम को 62 रनों की बड़ी जीत मिली। इस मैच को जीतने वाली टीम प्लेऑफ में पहुंच जाती। लखनऊ का पलड़ा भारी था, लेकिन टीम अचानक ही निचले स्तर पर पहुंच गई। अब उसे प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए इंतजार करना होगा। गुजरात के लिए जीत के हीरो शुभमन गिल और राशिद खान रहे। गिल ने नाबाद 63 रन बनाए। वहीं, राशिद ने 24 रन देकर चार विकेट झटक लिए।

मैच में टर्निंग पॉइंट:
8 गेंद में लखनऊ का मध्यक्रम ढहा

खराब शुरुआत के बाद लखनऊ की टीम ने 10 ओवर में चार विकेट पर 58 रन बना लिए थे। आयुष बदोनी और दीपक हुड्डा क्रीज पर थे। ऐसा लग रहा था कि दोनों खिलाड़ी टीम को जीत के करीब पहुंचा देंगे। साई किशोर 11वां ओवर करने आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर आयुष बदोनी को ऋद्धिमान साहा के हाथों स्टंप करा दिया।

अगले ओवर में राशिद खान गेंदबाजी के लिए आए। विस्फोटक मार्कस स्टोइनिस और दीपक हुड्डा क्रीज पर थे। तीसरी गेंद पर स्टोइनिस रनआउट हो गए। छठी गेंद पर जेसन होल्डर को राशिद ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। आठ गेंद के अंदर तीन विकेट गिर जाने के बाद लखनऊ की टीम  मैच से बाहर हो गई।

दोनों टीमों के कप्तानों का प्रदर्शन
फील्डिंग के दौरान राहुल और हार्दिक की कप्तानी की तुलना करें तो दोनों ने एक जैसी कप्तानी की। राहुल ने गुजरात के विकेट लेने के लिए लगातार दबाव बनाए रखा। इसी कारण विपक्षी टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। दूसरी ओर, हार्दिक ने भी ठीक वैसा ही किया। उन्होंने आक्रामक कप्तान की और विकेट लेने के लिए गेंदबाजों का सही तरीके से इस्तेमाल किया। अब दोनों कप्तानों की बल्लेबाजी की बात करें तो हार्दिक 13 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, राहुल का भी बल्ला नहीं चला। उन्होंने 16 गेंद पर आठ रन बनाए।

गुजरात टाइटंस के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: 
बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने अहम मुकाबले में महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने 49 गेंद पर नाबाद 68 रन बनाए। डेविड मिलर ने 24 गेंद पर 26 रन और राहुल तेवतिया ने 16 गेंद पर 22 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। राशिद खान ने चार विकेट लेकर मैच ही पलट दिया। साई किशोर ने डेब्यू मैच में दो विकेट लेकर प्रभावित किया। यश दयाल और मोहम्मद शमी ने अहम विकेट निकाले।

नकारात्मक पक्ष: टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया। ऋद्धिमान साहा ने 11 गेंद पर सिर्फ पांच रन बनाए। मैथ्यू वेड ने सात गेंद पर 10 और हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद पर 11 रन बनाए। टीम के तीन अहम फेल रहे। वहीं, डेविड मिलर ने अंतिम ओवरों में धीमी पारी खेली। गेंदबाजी में सिर्फ यश दयाल महंगे साबित हुए। उन्होंने दो विकेट जरूर लिए, लेकिन 12 की इकोनॉमी रेट से रन दे दिए।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: 
गेंदबाजों ने मुकाबले में शानदार काम किया। उन्होंने गुजरात के विस्फोटक बल्लेबाजों को 144 रन पर रोक दिया। मोहसिन खान, आवेश खान और क्रुणाल पांड्या ने गेंद से प्रभावित किया। मोहसिन ने चार ओवर में सिर्फ 18 रन दिए और एक विकेट अपने नाम किया। आवेश ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, क्रुणाल को सफलता तो नहीं मिली, लेकिन उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 24 रन बनाए। बल्लेबाजी में दीपक हुड्डा ने 26 गेंद पर 27 रन बनाए। टीम के लिए 20 से ज्यादा रन बनाने हुड्डा इकलौते बल्लेबाज रहे।

नकारात्मक पक्ष: गेंदबाजी में जेसन होल्डर काफी महंगे रहे। उन्होंने चार ओवर में 41 रन दे दिए। बल्लेबाजी में हुड्डा को छोड़कर कोई नहीं टिक सका। क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल, करन शर्मा, क्रुणाल पांड्या, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर जैसे धुरंधर बल्लेबाज फेल रहे। बल्लेबाजी के एक साथ फ्लॉप होने के कारण लखनऊ को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

रिपोर्ट- अविनाश गुप्ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button