राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा मनाया गया हीरक जयंती पर 75 वा महाधिवेशन
लखनऊ।
शहर के चारबाग स्थित रविंद्रालय में हुई, जिसमें प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि और ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर विशिष्ट अतिथि रहे। बुधवार दोपहर दो बजे कार्यक्रम का समापन समारोह हुआ l जिस महाधिवेशन में संगठन के केंद्रीय महासचिव इं. जयप्रकाश सिंह थे।
उनेहे आज चुनाव में वोटिंग के बाद राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा मनाया गया हीरक जयंती पर 75 वा महाधिवेशन। मे इंजीनियर जयप्रकाश सिंह , जूनियर इंजीनियर महासभा का अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ। तथा इं० जी.वी पटेल को केंद्रीय महासचिव बनने का अवसर प्राप्त हुआ। महाधिवेशन में संगठन के केंद्रीय इं. जयप्रकाश ने संगठन की मांगों, ऊर्जा निगम में कार्य के वातावरण, व्यवस्था एवं उपभोक्ता सेवा के निर्वाहन में अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंताओं को आ रही कठिनाइयों तथा संवर्ग की प्रमुख मांग तीन पदों का वेतनमान, पूर्व में हुए समझौते को लागू करने पर विस्तार से बात रखी। महाधिवेशन को संबोधित करते हुए संगठन के केंद्रीय संरक्षक इं. सतनाम सिंह ने कहा कि अवर अभियंता संवर्ग ऊर्जा विभाग एवं सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उपभोक्ताओं की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। किंतु वे कार्य का वातावरण एवं आवश्यक संसाधन तथा वेतन विसंगति की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अवर अभियंताओं को कार्य का बेहतर वातावरण प्रदान करें और हम कार्य करके दिखाएंगे।ऑल इंडिया फेडरेशन कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आरके त्रिवेदी ने कहा कि संगठन का ये 75वां महाधिवेशन है, उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री तो उपस्थित हैं किंतु प्रबंधन से कोई यहां नहीं आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि अवर अभियंता संवर्ग इस विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी है।इनकी महत्वपूर्ण मांगों को प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवर अभियंता उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने हेतु कार्य करें। अंत में सभी अतिथिगण का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ई. जीवी पटेल ने कहा कि यह संवर्ग सदैव उपभोक्ताओं की सेवा, बेहतर विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु दिन रात कार्य करता रहता है किंतु संसाधन कि घोरा आभाव एवं व्यवस्था दोष के कारण प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है।
इस मौके पर पूरे प्रदेश से लगभग 2000 की संख्या में अवर अभियंता, प्रोन्नत अभियंता, सेवानिवृत्त अभियंता, पदाधिकारी एवम सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर संगठन की पत्रिका सम्मेलन विशेषक तथा निगमादेश का विमोचन भी किया गया।
