उत्तर प्रदेश

आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल व लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

लखनऊ।

आलमबाग इलाके स्थित चंदरनगर के एक गेस्ट हाउस में सोमवार को आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल व लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, लखनऊ व्यापार मण्डल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, महामंत्री अभिषेक खरे, पूर्व विधान परिषद सदस्य गुड्डू त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, उत्तम कपूर उपस्थिति रहे।

कार्यक्रम में नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने सभी को सम्मानित किया। इस दौरान व्यापारियों ने पदाधिकारियों संग फूलों की होली खेल वधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button