सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के प्रधानमंत्री दिव्याशा केन्द्र दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु आयोजित किया गया कार्यक्रम ।
पीलीभीत ।
मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरन्तर जनकल्याणकारी सेवा के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आज आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र पीलीभीत के प्रधानमंत्री दिव्याशा वयोश्री केन्द्र में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के द्वारा 06 दिव्यांगजनों को ट्राइसाईकिल व 02 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा दिव्यांगजनों को प्रदान कराए जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आये हुए दिव्यांगजनों के द्वारा अवगत कराया गया मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी व मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उन्हें कई नवीन योजनओं का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री दिव्याशा वयोश्री केन्द्र में 108 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरण के लिए पंजीकरण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सुखवीर सिंह भदौरिया एम0आई0/समन्वयक डी0डी0आर0सी0 के साथ अन्य उपस्थित रहे।




