बलरामपुर
असमय बारिश से घटा गेहूं का रकबा, मसूर की खेती पर जोर
बलरामपुर।
असमय बारिश और बाढ़ का असर रबी फसलों की बुआई पर भी पड़ रहा है। खेतों में पानी भरा होने से बुआई पिछड़ रही है। ऐसे में सरकार ने इस बार गेहूं के साथ अन्य फसलों की बुआई का लक्ष्य कम कर दिया है। मसूर की खेती पर अधिक जोर है। लक्ष्य के हिसाब से ही सरकारी केंद्रों पर बीज उपलब्ध कराया जाता है।
अक्टूबर में हुई बारिश ने फसली चक्र को प्रभावित किया है। रबी फसलों की बुआई के लिए किसान सितंबर से ही खेत तैयार करने लगते हैं। लाही, मटर, चना, मसूर, सरसो की बुआई अधिकांश किसान अक्टूबर प्रथम सप्ताह तक कर देते हैं। इस बार पांच अक्टूबर से बारिश शुरू हो गई। इसलिए बुआई तो दूर खेत की जुताई भी नहीं हो पाई।
