भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
उन्नाव ।
जिला भाजपा कार्यालय पर आगामी अभियानों, नगर निकाय, शिक्षक व स्नातक विधान परिषद चुनाव के संबंध में बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र और जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जिले की सभी 29 सीटें जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होना पड़ेगा।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विषय रखते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले विभिन्न अभियान की चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ इन चुनावों और अभियानों में काम करेंगे। प्रदेश स्तर पर इस बार कार्यों के मूल्यांकन के पश्चात अच्छा कार्य करने वाले जिले व मंडल सम्मानित किए जायेंगे। इन सब में हमारा जिला और हमारा मंडल शामिल रहे। इसकी चिंता हमें करनी है। जिलाध्यक्ष ने आगामी अभियान के लिए बनाए संयोजकों के नाम भी घोषित किए।
कांग्रेस ने यह लिखकर दिया था सुभाष चंद्र बोस को जिंदा या मुर्दा समर्पित किया जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी जी ने राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्य पथ कर दिया। वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाकर पूरे विश्व सहित उस ब्रिटेन को भी संदेश दिया है।
