उत्तर प्रदेश

हवाई जहाज से अयोध्या आने की खुशी बेमिसाल, यात्रियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

दिल्ली से अयोध्या धाम की यात्रा के दौरान फ्लाइट में तमाम यात्रियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इनमें से कई यात्री यहां रामलला का दर्शन करने की कामना के साथ पहुंचे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया भी अदा किया।

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहली फ्लाइट लगभग चार बजे पहुंची। एयरपोर्ट पर यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रियों ने एयरपोर्ट पहुंचने पर जय श्रीराम के नारे लगाए। कुछ ने अयोध्या की धरती को नमन किया। दिल्ली से अयोध्या की पहली फ्लाइट लेकर कैप्टन आशुतोष शेखर पहुंचे थे। पहली फ्लाइट के यात्री बेहद खुश थे। यहां एएआई, इंडिगो के अफसरों ने सबका स्वागत किया। उतरने के बाद रनवे पर ही यात्रियों ने जय श्रीराम और मैं आया नहीं हूं सरयू मैया ने मुझे बुलाया है लिखी तख्तियां दिखाई।

अयोध्या की राम लीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बाबी मलिक) ने भी दिल्ली से अयोध्या की पहली फ्लाइट से यात्रा की। कहते हैं कि बरसों से इसका इंतजार था। इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है।

उड़ान भरने से पहले यात्रियों ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया। विमान में चढ़ते समय कई यात्रियों के पास भगवा झंडे भी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button