*शक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सुचारु रुप से संचालन हेतु मेला परिसर का किया गया निरीक्षण व यातायात सुरक्षा सम्बन्धी दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश।*
बलरामपुर
*श्रीमान् मंडलायुक्त देवीपाटन गोण्डा व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा महोदय द्वारा आगामी नवरात्रि पर्व के अवसर आदि शक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सुचारु रुप से संचालन हेतु मेला परिसर का किया गया निरीक्षण व यातायात सुरक्षा सम्बन्धी दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश।*
श्रीमान् मंडलायुक्त देवीपाटन गोण्डा श्री योगेश्वर राम मिश्रा व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा* आगानी नवरात्रि पर्व के अवसर आदि शक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम मेला दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, सुरक्षा उपकरण, बैरियर एवं पार्किंग व्यवस्था, पुलिस सहायता केंद्र आदि का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ व सुचारु रुप से संचालन हेतु सुरक्षा कर्मियों को यातायात सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर *जिलाधिकारी बलरामपुर श्री अरविंद सिंह, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार* व *अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार* एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद बलरामपुर*