*स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में ‘बालिका प्रीमियर लीग 2026’ के अवसर पर श्रीमान् जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा बेटियों का उत्साहवर्धन*
जनपद में अंडर-14 बालिकाओं हेतु आयोजित ‘बालिका प्रीमियर लीग (BPL) 2026’ के अंतर्गत स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलरामपुर में खेले जा रहे लीग ग्रुप मैचों में जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय द्वारा उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
महोदय ने बालिकाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करता है। जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित इस टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) एवं निजी विद्यालयों की कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बेटियों को मंच प्रदान कर उनकी खेल प्रतिभा का विकास करना है।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलरामपुर*👇




