उत्तर प्रदेश

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ‘मेगा विधिक सेवा शिविर’ का भव्य आयोजन कर जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक*

जिला पंचायत कार्यालय, बलरामपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलरामपुर के तत्वावधान में विधिक जागरूकता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके अधिकारों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुक किया गया।

कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलरामपुर, जिलाधिकारी बलरामपुर तथा अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी विधिक समस्या की स्थिति में प्राधिकरण से संपर्क कर लाभ प्राप्त करें।

जिलाधिकारी महोदय ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं सहायता पहुंचाना है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस विभाग की जनहितकारी पहलों की जानकारी देते हुए आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी आपराधिक/संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारीगण, अधिवक्ता गण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलरामपुर*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button