उत्तर प्रदेश

*₹2 में भरपेट भोजन, अनंत आशीष: खुशी पांडे जी का प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा, जो बदल रहा है जरूरतमंदों की जिंदगी*

*भरपेट भोजन, भरपूर उम्मीद: खुशी पांडे जी का प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा*

लखनऊ। सपनों की उड़ान फाउंडेशन की अध्यक्षा,खुशी पांडे का प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा जो कि सालों से चल रहा है, जिसका उद्देश्य है लोगों को भरपेट भोजन प्रदान करना और भोजन की बर्बादी रोकना। वे 2 सालों से निरंतर लगभग 500 लोगों को भोजन करा रही हैं, खासकर सरकारी अस्पतालों और जरूरतमंद जगहों पर। उनका मॉडल अनोखा है – ₹2 में भोजन, और वह ₹2 भी आगे दान कर दिया जाता है।


साथी साथ उन्होंने जानकारी दी की लखनऊ के सिविल अस्पताल और लोकबंधु हॉस्पिटल में प्रत्येक बुधवार को लगभग 500 लोगों को प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत भोजन वितरण किया जाता है।

उसी क्रम में आज उन्होंने लोकबंधु अस्पताल में भोजन वितरण किया, और खुशी पाण्डेय का कहना है कि वे आगे भी ऐसे ही काम करती रहेंगी। प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत वे लोगों को न सिर्फ भोजन प्रदान कर रही हैं, बल्कि उन्हें समाज में आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रेरित कर रही हैं। उनका लक्ष्य है कि वे और भी जगहों पर इस तरह के कार्य करें और लोगों की मदद करें।

इस पहल के पीछे खुशी पाण्डेय की सोच है कि हर किसी को भरपेट भोजन मिलना चाहिए, और भोजन की बर्बादी रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है। वे लोगों से अपील करती हैं कि वे भी इस पहल में शामिल हों और जरूरतमंदों की मदद करें। खुशी पाण्डेय की इस पहल को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है, और वे आगे भी इस काम को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button