राजधानी लखनऊ मदेगंज थाना प्रभारी अंजनी कुमार और क्राइम टीम के कुशल नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता
किया लूट की घटना का बड़ा खुलासा, 8 लुटेरों को धर दबोचा।
राजधानी लखनऊ में कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर के निर्देशन पर थाना मदेगंज प्रभारी अंजनी कुमार के कुशल नेतृत्व और क्राइम टीम के संयुक्त तत्वावधान में । लखनऊ पुलिस की क्राइम टीम और थाना मदेगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बदमाश घायल हो गया। जिसमें पुलिस ने शातिर अपराधियों के एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी शराब व्यवसायी से हुई लूट की घटना में शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूटे गए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, चाकू, रॉड समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
कैसे हुआ खुलासा:
घटना 25 मार्च 2026 की रात की है, जब बदमाशों ने एक व्यक्ति पर हमला कर उससे रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
31 मार्च को चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
घायल आरोपी की पहचान आलोक तिवारी उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी मौके से पकड़ा गया। पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों के नाम सामने आए, जिनकी गिरफ्तारी भी कर ली गई।
पुलिस का बयान:
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह था, जो लूट जैसी वारदातों को अंजाम देता था। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
इस सफल ऑपरेशन से शहर में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।




