उत्तर प्रदेश

समाज में प्रगतिशील विचारों का प्रचार-प्रसार हो सके : आंनदीबेन पटेल

संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने तुलसी का पौधा महामहिम को सम्मान स्वरूप भेंट किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राजधानी स्थित जनभवन (राजभवन) में संयोजक प्रभात त्रिपाठी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आंनदीबेन पटेल से औपचारिक एवं शिष्टाचार भेंट की और उन्हें एक तुलसी का पौधा सम्मान स्वरूप भेंट किया साथ में उन्हे एक आभार पत्र भी दिया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आंनदीबेन पटेल ने वार्ता के दौरान एक कुशल पत्रकारिता का आवाहन किया जिससे समाज में प्रगतिशील विचारों का प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने कहा कि उन व्यक्तित्वों की हमेशा चर्चा होनी चाहिए जो अपने जीवन में जमीनी स्तर से उठकर लगातार सृजनात्मक कार्य करते हुए पद्म विभूषण जैसे ख्यातिपूर्ण स्तर तक पहुंचे, इससे लोगों को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। महामहिम राज्यपाल ने पूर्व से लेकर अब तक जनभवन में किए गए नवीन कार्यों से समिति की पूरी टीम को अवगत कराते हुए कहा की पत्रकारों को निरंतर नवीन कार्य करते रहना चाहिए इस बात की उन्होंने प्रेरणा दी।
महामहिम राज्यपाल ने समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी से कहा की वह आने वाले रविवार को अपने 5 पत्रकारों के साथ राजभवन में विकास और नवीन कार्यों को देखने के लिए फिर आये।महामहिम के इस आमंत्रण से समिति के सभी पदाधिकारीयो में हर्ष की लहर दौड़ गयी। संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने सभी निर्वांचित पदाधिकारियो का महामहिम राज्यपाल से परिचय कराया। महामहिम राज्यपाल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और समिति के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि पत्रकारो को समाज सेवा मे आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी, अध्यक्ष शेखर पंडित, महासचिव ज्ञानेश पाठक उपाध्यक्ष अमन अग्रवाल, जितेंद्र कुमार सिह, कृष्ण कुमार सिंह (के.के) कोषाध्यक्ष विक्रम राव, संयुक्त सचिव दीपक अवस्थी, सदस्य कार्यकारिणी सुरेन्द्र नाथ दुबे, अनिल तिवारी, सुजीत द्विवेदी, सुभाष मिश्रा, विवेक शुक्ला, बबीता ओबेरॉय धनंजय सिंह तकनीकी सलाहकार अजीत कुमार सिंह, उमाकांत बाजपेई और त्रिनाथ शर्मा शामिल रहे। यह पहला अवसर है कि उत्तर प्रदेश में किसी राज्यपाल से इतने पत्रकारों ने एक साथ पूरे प्रोटोकाल से भेंट की और वार्ता का अवसर मिला। इस अवसर पर संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने महामहिम राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और महामहिम राज्यपाल से अनुरोध किया है की वह आने वाले माह मई या जून में समिति के होने वाले एक बड़े कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button