उत्तर प्रदेश

पुणे, लखनऊ और जयपुर सहित विभिन्न शहरों से चयनित फाइनलिस्ट लेंगे हिस्सा, विजेताओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर।

'नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026' के ग्रैंड फिनाले का हुआ भव्य ऐलान।

Samm Renaissance द्वारा आयोजित “नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026” के आगामी बैंड फिनाले को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतियोगिता की रूपरेखा, विशेष आकर्षणों एवं प्रतिभागियों को मिलने वाले अवसरों की जानकारी साझा की गई। संस्थापक एवं आयोजक सौम्या साहू ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और यूमिंग को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि इस मंच का उ‌द्देश्य उभरती प्रतिभाओं को स्वयं को निखारने और मॉडलिंग एवं फैशन इंडस्ट्री में नई पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि 23 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले बैंड फिनाले में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर मुख्य सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होकर विजेता प्रतिभागियों को क्राउन पहनाकर सम्मानित करेंगी। वहीं सिदधार्थ धांधा सेलिब्रिटी फिनाले ज्यरी के रूप में प्रतियोगिता का मूल्यांकन करेंगे। इस वर्ष प्रतियोगिता के लिए पणे, लखनऊ और जयपुर सहित विभिन्न शहरों में ऑडिशन आयोजित किए गए, जबकि ऑनलाइन ऑडिशन के माध्यम से भी देशभर के प्रतिभागियों को अवसर प्रदान किया गया।

संजय सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए केवल एक पेजेंट नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और करियर निर्माण का सशक्त माध्यम है। यह मंच प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ फैशन मॉडलिंग एवं मीडिया जगत में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

प्रियंका रघुवंशी ने कहा कि ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026 प्रतिभागिय को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। यह प्रतियोगिता यवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने और नए अवसर हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इशिता रस्तोगी ने कहा कि ग्रैंड फिनाले को भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में रैंप वॉक, टैलेंट शोकेस, डिज़ाइनर कलेक्शन, मेकअप एवं ज्वेलरी पार्टनर्स की सहभागिता और कई विशेष आकर्षण देखने को मिलेंगे, जो प्रतिभागियों एवं दर्शकों के लिए यादगार अनुभव साबित होंगे।

आयोजकों ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल एक पेजेंट नहीं, बल्कि सपनों को नई उड़ान देने का मंच है। उनका विश्वास है कि यहां से निकलने वाली प्रतिभाएं आने वाले समय में फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button