*राष्ट्रीय जनहित पार्टी के गठन की घोषणा*
लखनऊ।
11 जुलाई 2026 देशहित जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ आज लखनऊ में आयोजित एक व्यापक बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।बैठक में राष्ट्र एवं जनसरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से “राष्ट्रीय जनहित पार्टी” के गठन की घोषणा की गई बैठक में नवगठित पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए सर्वसम्मति से विनय कुमार पाल को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा आशीष कुमार पाठक को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप पार्टी का संविधान तैयार किया जाएगा तथा आवश्यक संगठनात्मक संरचना विकसित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए राष्ट्रीय महासचिव आशीष कुमार पाठक को पार्टी का संविधान तैयार कराने, प्रारंभिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन तथा पंजीकरण से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प व्यक्त किया कि राष्ट्रीय जनहित पार्टी लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, पारदर्शिता, जवाबदेही, सुशासन, रोजगार सृजन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं एवं भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन के मूल सिद्धांतों पर कार्य करेगी तथा आमजन की समस्याओं को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से प्रभावी ढंग से उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
बैठक में सत्यप्रकाश पाण्डेय, दीपेश कुमार बरनवाल, मशरूर खान, अतुल कुलश्रेष्ठ, अभिषेक श्रीवास्तव, आर.एम.उपाध्याय, प्रभात पाठक, रविप्रकाश त्रिपाठी, निखिल पटवा, बाल्मीकि ओझा, मोहम्मद इमरान, नदीम अहमद, सतीश पाण्डेय, सुजीत कुमार चौधरी, राजीव तिवारी, सुश्री सबिता पूर्ति, रीना, मालती, निष्ठा शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि राष्ट्रीय जनहित पार्टी राष्ट्र निर्माण जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ बनने का निरंतर प्रयास करेगी।




