सड़क हादसों में हुई दो लोगों की मौत
बाराबंकी।
देवा थाना क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का हुई मौत ,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
देवा फतेहपुर रोड स्थित सलारपुर गांव के पास अनाज भरी ट्रैक्टर ट्राली को लेकर चालक फतेहपुर से देवा की ओर आ रहा था। ग्राम सलारपुर के पास रोड पर ट्रैक्टर ट्राली से गिरे शुभम (21) निवासी ग्राम सलारपुर थाना देवा की मौत हो गई। देवा थाना के कस्बा इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेजा गया है। ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में है। दूसरी घटना गुरुवार की शाम ग्राम बिशुनपुर में हुई। यहां चार पहिया वाहन से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान लखनऊ के एक हॉस्पिटल में मौत हो गई। मृतकों के घर में कोहराम मचा है।
बिशुनपुर थाना देवा निवासी आदित्य कुमार गुरुवार की शाम करीब 7 बजे अपने घर से निकल कर रोड की ओर जा रहा था। तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल आदित्य को देवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है।
