उत्तर प्रदेश

*एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिम का किया शुभारंभ*

संवाददाता सुल्तानपुर

।पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता एवं फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल एवं वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ. तन्वी जायसवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में नवनिर्मित अत्याधुनिक एवं वातानुकूलित जिम का फीता काटकर संयुक्त रूप से विधिवत शुभारंभ कया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी अध्यक्षा द्वारा जिम में स्थापित विभिन्न आधुनिक फिटनेस उपकरणों का अवलोकन किया तथा उनकी उपयोगिता एवं संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिम में पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चेस्ट प्रेस मशीन, लेग कर्ल/लेग एक्सटेंशन, पुल डाउन मशीन, मल्टी फंक्शन स्टेशन, ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर, हाइपर एक्सटेंशन सहित विभिन्न अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। जिम को पूर्णतः वातानुकूलित एवं सुविधायुक्त बनाया गया है, ताकि पुलिसकर्मी अपने व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी शेड्यूल के बीच भी नियमित रूप से व्यायाम कर अपने स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बेहतर बनाए रख सकें। पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए यहां प्रशिक्षित जिम ट्रेनर की भी व्यवस्था की गई है। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अत्यंत जिम्मेदारी एवं चुनौतियों से भरी होती है। ऐसे में उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ, सक्रिय एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ रहना अत्यंत आवश्यक है। नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियां तनाव को कम करने, ऊर्जा एवं आत्मविश्वास बढ़ाने तथा कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने में सहायक होती हैं। इस अत्याधुनिक जिम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। जिम में उपलब्ध सुविधाएं पुलिसकर्मियों को अपनी शारीरिक क्षमता एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रेरित करेंगी। जिम को 24 घंटे पुलिसकर्मियों के लिए सुलभ रखा गया है, जिससे वे अपनी ड्यूटी के अनुरूप सुविधानुसार इसका उपयोग कर सकेंगे। यह पहल ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की भावना के अनुरूप पुलिस बल को स्वस्थ, सक्रिय एवं फिट बनाए रखने की दिशा में सुलतानपुर पुलिस का सार्थक प्रयास है ।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लाइन रामकृष्ण चतुर्वेदी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button